स्वाईन फ्लू से ट्रेड यूनियन के नेता की पत्नी की मौत

punjabkesari.in Saturday, Jan 19, 2019 - 03:46 PM (IST)

गुरदासपुर (हरमनप्रीत): स्वाईन फ्लू के कारण स्थानीय शहर से सबंधित एक औरत की मौत होने का समाचार है। ट्रेड यूनियन  के नेता एवं लेखक दौलत सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी नरिंदर कौर का कुछ दिनों से स्थानीय निजी अस्पताल में उपचार करवाया जा रहा था, मगर डाक्टरों ने स्वाईन फ्लू कराण उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे अमृतसर रैफर कर दिया। 

उन्होंने कहा कि बहुत प्रयास करने के बावजूद भी वह अपनी पत्नी को नहीं बचा सकें। इस मौत कारण कृपाल सिंह योगी, मक्खन सिंह कुहाड़, मंगत चंचल, लाल चंद कटारुचक्क, रघबीर सिंह पकीवां, निर्मल सिंह बोपाराये, तरसेम भंगू, जसवंत सिंह बुट्टर, अवतार सिंह, सुभाष दीवाना, कपूर सिंह, ध्यान सिंह ठाकुर, सविंदर कलसी, सोहन सिंह आदि ने दौलत सिंह की पत्नी की हुई मौत पर गहरा शौक जताया है। 
 

Mohit