पुलिस की कार्रवाई, घर में घुसकर चोरी करने वाला काबू

punjabkesari.in Saturday, Feb 25, 2023 - 11:32 AM (IST)

बटाला : धर्मपुरा कालोनी स्थित एक मकान में चोरी करने वाले व्यक्ति को सिटी पुलिस ने काबू किया है। इस संबंध में डी.एस.पी. सिटी ललित कुमार व एस.एच.ओ. सिटी एस.आई. सुखविंदर सिंह ने बताया कि 15 फरवरी को राजेश त्रेहन पुत्र प्रेम प्रकाश त्रेहन निवासी न्यू धर्मपुरा कालोनी निवासी पुलिस को बयान दर्ज करवाए थे कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर बैडरूम का शीशा तोड़ दिया और वहां से उसकी माता की 2 सोने की चूड़ियां, उसकी पत्नी की 2 सोने की चूड़ियां, एक सोने की चैन (13 तोला) किसी अज्ञात व्यक्ति ने चुरा लिया जिस पर 16 फरवरी को मामला दर्ज कर चोर की तलाश आरंभ कर दी थी।

गत दिवस एस.एस.पी. कुमारी अश्विनी गोटियाल आई.पी.एस. व गुरप्रीत सिंह गिल एस.पी. इन्वैस्टीगेशन के निर्देशों अनुसार उनके नेतृत्व में ए.एस.आई. इकबाल सिंह थाना सिटी बटाला ने उक्त आरोपी लाली मसीह पुत्र युनूस मसीह निवासी ईसा नगर बटाला को 22 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से सोने की 4 चूड़ियां व चेन बरामद कर ली गई और उसको न्यायालय में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

News Editor

Kalash