बटाला में ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने साइकिल सवार बच्चे को मारी टक्कर, मौत

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2020 - 03:42 PM (IST)

बटाला (बेरी): ट्रैक्टर-ट्राली चालक द्वारा साइकिल सवार युवक को टक्कर मारने से साइकिल सवार बच्चे की मौत हो गई।

पुलिस को दी शिकायत में हरविन्द्र सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गांव मसानियां ने बताया कि उसका लड़का मनजोत सिंह (10) और वह गुरुद्वारा साहिब माथा टेक कर वापस अपने घर आ रहे थे कि शाम 6:30 बजे उसका लड़का उसके आगे-आगे साइकिल पर जा रहा था जबकि वह दोनों गांव मसाणियां श्मशानघाट के निकट पहुंचे तो सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्राली जिसको लाडी पुत्र हरनेक सिंह निवासी आबादी उमरपुरा बटाला चला रहा था, जिसने ट्रैक्टर ट्राली लापरवाही व बिना हार्न दिए तेज रफ्तार से ट्राली उसके लड़के मनजोत सिंह के साइकिल में मार दी। जिसके कारण उसका लड़का मनजोत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको इलाज हेतु सिविल अस्पताल बटाला में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

उधर, दूसरी तरफ पुलिस थाना कादियां के एस.एच.ओ. परमिन्द्र सिंह सिंद्धू ने बताया कि उक्त मामले की जांच कर रहे ए.एस.आई. पंजाब सिंह द्वारा सारे मामले की जांच के बाद उक्त ट्रैक्टर ट्राली चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News