हेरोइन और मोटरसाइकिल सहित 2 व्यक्ति गिरफ्तार, केस दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Jun 23, 2026 - 05:37 PM (IST)

बटाला (बेरी): थाना सिविल लाइन की पुलिस ने 11.30 ग्राम हेरोइन और मोटरसाइकिल सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंधी जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. गुरमीत सिंह ने बताया कि एस.एस.पी. बटाला डा. मेहताब सिंह और डी.एस.पी. सिटी सुखइन्द्र सिंह के दिशा-निर्देशों के तहत पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि इसी श्रृंखला के तहत ए.एस.आई. सुखदेव सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गश्त दौरान फाटर से पार टी प्वाइंट सागरपुरा से मोटर साइकिल सवार दो व्यक्तियों को काबू करके उनके पास से 11.30 ग्राम हेरोइन बरामद की है। उन्होंने कहा कि पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान राहत निवासी कोटला नवाब और बंटी निवासी बटाला के रूप में हुई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उक्त व्यक्तियों को गिरफ्तार करके उनके विरुद्ध केस दर्ज कर दिया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नशा किसी भी कीमत पर नहीं बिकने दिया जाएगा और नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News