खराब मौसम के चलते केन्द्रीय जल मंत्री का दौरा स्थगित

punjabkesari.in Wednesday, Jan 22, 2020 - 10:17 AM (IST)

जुगियाल/पठानकोट(स्माइल, आदित्य, शारदा): जल शक्ति विभाग के केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के शाहपुरकंडी आने को मंगलवार को लेकर सारा दिन असमंजस की स्थिति बनी रही। केंद्रीय मंत्री की ओर से सुबह 11 बजे शाहपुरकंडी बैराज बांध का निरीक्षण करने के लिए पहुंचना था परंतु मौसम खराब होने के कारण वह नहीं आ पाए उसके बाद उच्च अधिकारियों की ओर से यह कहा जाने लगा कि वह शाम 4 बजकर 30 मिनट पर बाई रोड शाहपुरकंडी बैराज बांध पर पहुंचेंगे परंतु वह पहुंचे जिसके चलते अधिकारियों ने 5 बजे पुष्टि की कि आज का उनका दौरा स्थगित हो गया है ।

वह बुधवार सुबह 1 बजे हैलीकॉप्टर के रास्ते शाहपुरकंडी बैराज बांध पर पहुंचेंगे इसके चलते सारा दिन जिला व बांध प्रशासन के अधिकारियों के साथ साथ पुलिस प्रशासन उनके इंतजार में बारिश के मौसम में भी अपनी ड्यूटी निभाते नजर आए।  वर्णनीय है कि जिला प्रशासनिक अधिकारियों व बांध अधिकारियों को एक पत्र द्वारा सूचना मिली थी कि मंगलवार को जल शक्ति विभाग के केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सुबह जम्मू से होते हुए निजी हैलीकॉप्टर के जारिए सुबह 10.55 पर  शाहपुरंकडी हैलीपैड पर पहुंचेंगे, परंतु मौसम खराब होने के चलते वह आज शाहपुरकंडी नहीं पहुंच सके।

इसके चलते जिला प्रशासन व बांध अधिकारियों की इस दौरे को लेकर की गई तैयारियां धरी की धरी रह गईं, वही दूसरी ओर मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के स्वागत के लिए हैलीपैड को पूरी तरह से सजाया गया था, इस दौरान पंजाब सिंचाई विभाग के मंत्री सुखविन्द्र सिंह सरकारिया व स्पैशल सैके्रटरी वाटर रिसोसिज करनेश्कर शर्मा भी केन्द्रीय मंत्री का स्वागत करने के लिए सुबह करीब 10.30 बजे हैलीपैड मैदान में पहुंच चुके थे, परंतु 12 बजे तक उनके न आने के चलते सरकारिया व अन्य उच्चाधिकारी वहां से वी.आई.पी. विश्राम गृह चले गए। कुछ देर वहां रुककर वह चंडीगढ़ वापस रवाना हो गए। केन्द्रीय मंत्री का दौरा रद्द होने के चलते बांध परियोजना पर कार्यरत विभिन्न कर्मचारी जत्थेंबंदियों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। इस मौके पर जिलाधीश पठानकोट गुरप्रीत सिंह खैहरा, ए.डी.सी. अभिजीत कपिलेश, एस.एस.पी. दीपक हिलोरी, एस.डी.एम. निधि कलोत्रा, डी.एफ.ओ. संजीव तिवारी, चीफ इंजीनियर आर.एस.डी. एस.के. सलूजा, एस.ई. हैडक्वार्टर नरेश महाजन, के.सी. भगत, जे.पी. सिंह, एस.पी हेम पुष्प शर्मा, डी.एस.पी. सुखजिन्द्र सिंह, एक्सियन एम.एस. गिल, बी.सी. ठाकुर, लखविन्द्र सिंह, एस.डी.ओ. सुरेद्र सैनी, महेश लाल आदि मौजूद थे।

swetha