मांगों को लेकर स्वर किए मुखर, काम छोड़ो हड़ताल की दी चेतावनी

punjabkesari.in Friday, Aug 10, 2018 - 11:27 AM (IST)

पठानकोट (शारदा, आदित्य): नगर निगम में कार्यरत कर्मियों की समूह जत्थेबंदियों की ओर से मांगों को लेकर जारी संघर्ष आज दूसरे दिन भी जारी रहा। निगम कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर स्वर मुखर किए तथा पंजाब सरकार से लंबित मांगों को फौरी अमलीजामा पहनाने की मांग उठाई। जत्थेबंदियों ने निगम कमिश्नर को मांगों का ज्ञापन भी सौंपा तथा चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें फौरी रूप से न मानी गईं तो संघर्ष तेज किया जाएगा। जत्थेबंदी के नेताओं ने कहा कि यूनियन के साथ एक सप्ताह के अंदर टेबल टॉक की जाए। ऐसे में अगर मांगें न स्वीकृत होने पर काम छोड़ो हड़ताल करनी पड़ी तो जत्थेबंदियां इससे भी पीछे नहीं हटेंगी।  इस अवसर पर प्रधान जितेन्द्र सिंह चीना, चेयरमैन दीपक भट्टी, राजेश्वर लवला, रमेश कटो, धर्मेन्द्र व मक्खन विभिन्न जत्थेबंदियों के नुमाइंदे उपस्थित थे। 

ये हैं मांगें
पार्ट टाइम कर्मियों की सेवाएं रैगुलर की जाएं।
मुलाजिमों के पी.एफ. ब्याज सहित बैंक खातों में जमा करवाए जाएं। 
कर्मियों को ठंडी व गर्म वर्दी दी जाए।
सफाई सेवकों व सीवरमैनों को सेफ्टी उपकरण दिए जाएं।
कूड़ा बीनने के लिए टोकरियां, फौडियां व कस्सी आदि मुहैया करवाई जाए।
14-9-14 की पदोन्नति कर्मियों को दी जाए।
वार्षिक इंक्रीमैंट संबंधी मुलाजिमों को जानकारी हेतु नोटिस बोर्ड लगाया जाए।
10 सुपरवाइजर योग्यता के आधार पर पक्के लगाए जाएं।
कच्चे ड्राइवरों को पक्के ड्राइवरों का स्केल दिया जाए।
इच्छुक कर्मियों को 2 साल के सेवाकाल में बढ़ौतरी बिना शर्त दी जाए।
मुलाजिमों के वेतनों का समय निश्चित किया जाए। 

bharti