रेलगाड़ी नीचे आने से महिला की मृत्यु

punjabkesari.in Tuesday, Jun 25, 2019 - 07:43 PM (IST)

गुरदासपुर(विनोद): रेलगाड़ी के नीचे आने से एक महिला की मृत्यु हो गई। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया।

जानकारी देते हुए रेलवे पुलिस अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सुबह 9.30 बजे अमृतसर से पठानकोट जाने वाली रेलगाड़ी के नीचे रेत छीना स्टेशन के समीप एक महिला के आने से मृत्यु हो गई। जिस सम्बन्धी रेलवे पुलिस को सूचना मिलते ही महिला के शव को कब्जे में ले लिया गया। उन्होंने बताया कि महिला की आयु 40-45 के करीब है लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी जिस कारण शव को 72 घंटों के लिए पहचान हेतु सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया गया है।

Vaneet