शरेआम शराब बेचती महिला की वीडियो वायरल

punjabkesari.in Thursday, Jul 04, 2019 - 07:40 PM (IST)

गुरदासपुर(गुरप्रीत चावला): सोशल मीडिया पर एक महिला की शराब बेचने की वीडियो वायरल हो रही है। जानकारी मुताबिक यह वीडियो डेरा बाबा नानक के गांव शकरी की बताई जा रही है। महिला की पहचान गयानो निवासी शकरी के तौर पर हुई है। इस वीडियो के बारे में पता चलते ही पुलिस ने महिला के घर छापेमारी कर शराब बराबद करके उसके पुत्र मंगा ईसा मसीह के खिलाफ मामला दर्ज करके महिला की तलाश शुरू कर दी है। 

जानकारी देते एस.एच.ओ. अमरीक सिंह ने बताया कि उनको इस वीडियो बारे जानकारी मिली है, जिसके बाद उन्होंने महिला के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Related News