ट्रैक्टर के नीचे आने से नौजवान घायल

punjabkesari.in Thursday, Jun 21, 2018 - 07:51 AM (IST)

बटाला (बेरी): खेतों में ट्रैक्टर के नीचे आने से नौजवान के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है।

इस संबंधी दलजीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी बसरावां ने बताया कि प्रगट सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी गांव हरचोवाल ट्रैक्टर को खेत में से जब बाहर निकालने लगा तो अचानक ट्रैक्टर पलट गया और प्रगट सिंह ट्रैक्टर के नीचे दबने से गंभीर रूप में घायल हो गया। दलजीत सिंह ने कहा कि प्रगट सिंह को बड़ी मुश्किल से ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर सिविल अस्पताल बटाला में उपचार हेतु दाखिल करवाया गया।

Anjna