Haryana: यहां पुलिस की मौजूदगी में बाटे जा रहे सिलेंडर, गैस लेने के लिए 7 बजे से लग रही लाइन

punjabkesari.in Sunday, Mar 15, 2026 - 04:49 PM (IST)

रोहतक(दीपक): शहर की गैस एजेंसियों पर इन दिनों लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग कराने के बाद भी उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा, जिससे लोग परेशान हैं। कई उपभोक्ता लाइन में घंटों खड़े रहने के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर हो रहे हैं।

गैस लेने के लिए लोग सुबह करीब 7 बजे से ही एजेंसियों के बाहर लाइन लगा रहे हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए कई जगह पुलिस की मौजूदगी में सिलेंडर बांटे जा रहे हैं। महिलाओं की भी लंबी कतारें देखी जा रही हैं और कई लोगों का नंबर शाम तक आ रहा है।

गैस एजेंसी मैनेजर प्रताप जैन का कहना है कि गैस की कोई कमी नहीं है। एजेंसी पर हर रोज गाड़ी आ रही है, लेकिन लोग ज्यादा सिलेंडर स्टॉक करने के लिए एक साथ आ रहे हैं, जिससे भीड़ बढ़ रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News