Haryana में सड़कों का मेकओवर; यह 4 बड़े हाईवे बनेंगे ''मॉडल रोड'', लोगों को लंबे जाम से मिलेगा छुटकारा
punjabkesari.in Saturday, Jun 13, 2026 - 04:02 PM (IST)
हरियाणा डेस्क : हरियाणावासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। प्रदेश में PWD ने 4 प्रमुख नेशनल और स्टेट हाईवे को मॉडल रोड के रूप में बनने का काम शुरू हो गया है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार इस परियोजना में पानीपत से सफीदों, जींद व भिवानी रोड, गोहाना से खानपुर कलां रोड (सोनीपत), घरौंडा से फुरलक रोड (करनाल) व ओल्ड बाईपास रोड (कैथल) को शामिल किया है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य सड़कों की सिर्फ मरम्मत करना नहीं, बल्कि उन्हें यातायात सुरक्षा, सुगमता और सौंदर्य के लिहाज से एक मिसाल बनाना है। अधिकारियों के मुताबिक, इस परियोजना के धरातल पर उतरने के बाद इन रूटों पर हादसों में कमी आएगी और जाम की समस्या से भी मुक्ति मिलेगी।
मिली जानकारी के अनुसार रात्रि में बेहतर रोशनी और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। वहीं, यातायात नियमों के पालन और दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से प्रमुख स्थानों पर स्पष्ट और मानक के अनुरूप जेबरा क्रासिंग बनाई जाएंगी।
पानीपत PWD के XEN ने बताया कि आधुनिक सुविधाओं से लैस इन मार्गों पर यात्रा अधिक आरामदायक होगी। साथ ही शहरों व कस्बों की कनेक्टिविटी मजबूत होने से स्थानीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

