फर्जी दस्तावेजों से बैंक अकाउंट खुलवाकर रुपए निकालने के दो आरोपी काबू

punjabkesari.in Thursday, Feb 19, 2026 - 10:48 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-53 थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों से बैंक अकाउंट खुलवाकर रुपए निकालने के मामले में दो आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से एक आरोपी को तीन दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर और दूसरे आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।


दरअसल, सेक्टर-53 थाना में एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि उसके बैंक खाता में फर्जी तरीके से रि-केवाईसी करवाकर रुपए निकाल लिए गए। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान यूपी के गोरखपुर निवासी रविंद्र (43) व दिल्ली के आदर्श नगर निवासी दीपांशु (35) के रूप में हुई। आरोपी रविन्द्र गांव में खेती-बाड़ी करता है व आरोपी दीपांशु का दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम का व्यवसाय है।

 

पूछताछ में सामने आया कि रविन्द्र तथा इसके गिरोह के अन्य साथी फर्जी तरीके से केवाईसी करवाकर, फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर बैंक खाते खुलवाते है व काफी लंबे समय से बंद पड़े बैंक खातों (डोरमेंट अकाउंट) को टारगेट करके फर्जी खाताधारक बनकर री-केवाईसी करवाकर उसमें से रूपए किसी फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर कर लेते हैं उसके बाद उन रूपयों को आपस में बांट लेते है। दीपांशु पर धोखाधड़ी करने के तहत एक केस दिल्ली में पहले भी दर्ज है। आरोपी रविन्द्र को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया। वहीं आरोपी दीपांशु को 03 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लेकर आरोपी से गहनतापूर्वक पूछताछ की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News