हिमाचल में दर्दनाक हादसाः पंजाब के श्रद्धालुओं से भरा ट्रक खाई में पलटा, 2 की मौत
punjabkesari.in Monday, Mar 21, 2022 - 02:22 PM (IST)

ऊनाः हिमाचल प्रदेश के जिले ऊना में पंजाब के श्रद्धालुओं से भरे ट्रक के साथ बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 2 की मौत जबकि करीब 30 लोग घायल हो गए।
दरअसल, होली के त्योहार पर गुरदासपुर से श्रद्धालु बाबा वडभागा सिंह के दर्शन करके वापिस पंजाब लौट रहे थे। इसी दौरान अंब नजदीक बस खाई में गिर गई, जिस कारण 30 श्रद्धालु घायल हो गए। वहीं 2 की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही डी.सी. राघव शर्मा सहित ज़िला प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि इस ट्रक में करीब 40 से 50 श्रद्धालु सवार थे। ट्रक नीचे दबे लोगों को बचाने की कोशिश की जारी हैं। घायलों को नजदीक के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। मृतक श्रद्धालुओं की अभी पहचान नहीं हो सकी है।