Kangra: भडवार में गाड़ियां टकराने से 3 महिलाओं सहित एक लड़की घायल

punjabkesari.in Monday, Oct 28, 2024 - 11:37 AM (IST)

नूरपुर, (ब्यूरो): नूरपुर के निकट भडवार में गाड़ियां टकराने से 4 महिलाएं घायल हो गईं। जानकारी अनुसार भडवार में सड़क किनारे खड़ी आल्टो कार को एक गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में आल्टो में बैठी 3 महिलाएं घायल हो गईं। उसी दौरान एक इनोवा गाड़ी ने आल्टो को टक्कर मार दी, इस हादसे में एक लड़की घायल हो गई।

सभी घायलों को एन. एच.ए.आई. की एम्बुलैंस द्वारा उपचार के लिए नूरपुर अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News