हलका साहनेवाल लुधियाना: सीट का इतिहास
punjabkesari.in Monday, Dec 26, 2016 - 02:38 PM (IST)

यह सीट सैमी अर्बन है। जिनमें नगर निगम के चार वार्ड नंबर 11, 12, 13, 14 पड़ते हैं और साहनेवाल नगर कौंसिल का इलाका पड़ता है। जबकि बाकी 150 से ज्यादा गांव हैं। इसमें काफी उद्यौगिक यूनिट लगे हुए हैं और एयरपोर्ट के अलावा शुगर मिल भी है। हलका का काफी हिस्सा दिल्ली व चंडीगढ़ को जाते जी.टी. रोड के साथ लगता है। यहां जाट सिख आबादी सबसे ज्यादा होने के अलावा हिंदू व एस.सी आबादी का अनुपात भी है।
कुल वोटर- 209842
पुरुष- 114152
महिलाएं- 95689
सीट का इतिहास
यह सीट देहाती व कुमकलां सीटों को खत्म करके हुई नई हलकाबंदी में बनी है। जहां पहली बार हुए चुनाव में जीतकर ढिल्लों पहले पीडब्लयूडी व फिर सिंचाई मंत्री बने। इन सीटों पर पहले विधायक रहे चरणजीत अटवाल स्पीकर, जबकि हीरा सिंह गाबडिया, जगदेव सिंह ताजपुरी, वीरपाल सिंह, ईशर सिंह मेहरबान भी मंत्री रह चुके हैं।