2 लाख 70 हजार एम.एल. अवैध शराब समेत 2 काबू

punjabkesari.in Monday, May 14, 2018 - 03:37 PM (IST)

चब्बेवाल(गुरमीत): थाना चब्बेवाल की पुलिस ने थाना प्रभारी बलविंदर सिंह की अगुवाई में दो नौजवानों को अवैध शराब की 30 पेटियां समेत गिरफ्तार कर उनके खिलाफ 61-1-14 का मामला दर्ज कर लिया है। 
                   

थाना पुलिस चब्बेवाल के ए.एस.आई. गुरमुख सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने गांव नंगल खिलाड़ीया के चौक के पास परमिंदर सिंह पुत्र ओजागर सिंह निवासी नंगल थाना चब्बेवाल के पास से 19 पेटी (1 लाख 71 हजार एम.एल.) अवैध शराब बरामद की गई। इसी तरह मनदीप सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी कालेवाल भक्तां से 11 पेटी (99 हजार एम.एल.) अबैध शराब बरामद कर 61-1-14 आबकारी एक्ट तहत मामला दर्ज किया है। 

Vaneet