दहेज प्रताडऩा के आरोप में पति सहित 3 नामजद

punjabkesari.in Friday, Mar 23, 2018 - 03:14 PM (IST)

होशियारपुर (अमरेन्द्र): थाना सिटी की पुलिस ने दहेज की कथित मांग को लेकर विवाहिता को प्रताडि़त करने के आरोप में आरोपी पति सहित 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के समक्ष दर्ज शिकायत में रिया पुत्री राज कुमार निवासी गौतम नगर ने बताया कि उसकी शादी करीब 1 साल पहले अतुल निवासी नंगल के साथ हुई थी।

शादी के बाद उसके पति ने अपने भाइयों राजेश कुमार व किरण के साथ मिलकर कथित तौर पर और दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। मांग पूरी होती न देख आरोपियों ने उसके दहेज के सामान को हड़प करने के बाद उसे प्रताडि़त कर घर से निकाल दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू  कर दी है।
 

Punjab Kesari