मैडीकल कॉलेज के निर्माण पर होगी 325 करोड़ रुपए की राशि खर्च: अरोड़ा

punjabkesari.in Saturday, Jan 25, 2020 - 12:41 PM (IST)

होशियारपुर(अश्विनी): केन्द्र सरकार ने आज होशियारपुर में बनने वाले मैडीकल कॉलेज को लिखित स्वीकृति प्रदान कर दी है। पंजाब के उद्योग व वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि आज देर सायं मैडीकल कॉलेज के निर्माण पर 325 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी। उन्होंने कहा कि मैडीकल कॉलेज की स्थापना होशियारपुर के इतिहास में एक मील पत्थर सिद्ध होगी। उन्होंने इस कालेज की स्थापना के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह व केन्द्र सरकार का आभार प्रकट किया। 

केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश कैंथ की ओर से हलका होशियारपुर में मैडीकल कॉलेज खोलने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्ष वर्धन को अगस्त माह पत्र लिखा गया था, जिसके चलते डा. हर्ष वर्धन की ने सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश कैंथ के प्रयासों के चलते मैडीकल कॉलेज खोलने की अनुमति दे दी गई। मैडीकल कालेज खोलने संबंधी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्ष वर्धन द्वारा पत्र जारी कर इसकी पुष्टि कर दी है। मैडीकल कालेज संबंधी अनुमति देने पर केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश कैंथ ने मंत्री हर्ष वर्धन का धन्यवाद किया। मंत्री सोमप्रकाश ने कहा कि चुनावों दौरान लोगों से किए सभी वायदों को पूरा किया जाएगा। 

इस मामले में खुशी का प्रगटावा करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्षण सूद ने कहा भाजपा सांसद सोमप्रकाश की दूरदॢशता और स्पष्ट सोच का परिणाम ही होशियारपुर में मैडीकल कालेज आना है। उन्होंने कहा कि जिला भाजपा इसका स्वागत करती है। कंडी एरिया को बहुत बड़ी सौगात मिलने जा रही है, जिससे स्वास्थ्य क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।

Vaneet