चोरी की अनेक वारदातों को अंजाम देने वाले 8 लुटेरे गिरफ्तार, सामान बरामद

punjabkesari.in Sunday, Sep 16, 2018 - 01:42 AM (IST)

टांडा-उड़मुड़ (पंडित): टांडा पुलिस की टीम ने सी.आई.ए. विंग की मदद से इलाके के अलग-अलग स्थानों पर चोरी की अनेक वारदातों को अंजाम देने वाले 8 लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।एस.एस.पी. होशियारपुर जे. इलनचेलियन के दिशा-निर्देशोंअधीन आज डी.एस.पी. टांडा गुरप्रीत सिंह गिल ने पुलिस की इस सफलता बारे बताया। डी.एस.पी. गिल ने बताया कि थाना प्रमुख प्रदीप सिंह और सी.आई.ए. विंग दसूहा के इंचार्ज यादविंद्र सिंह की टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नवदीप ग्रोवर पुत्र रमेश कुमार निवास उड़मुड़, रविंद्र सिंह रेनाल्डो पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी उड़मुड़, बलबीर सिंह काली पुत्र सतनाम सिंह निवासी मोहल्ला सिंघपुरा उड़मुड़, कमल कृष्ण पुत्र मोहन लाल निवासी जाजा, परविंद्र राजा पुत्र मक्खन सिंह निवासी तलवंडी डड्डियां, गुरबख्श सिंह पुत्र काशा सिंह निवासी तलवंडी डड्डियां, नपिंदर सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी टांडा, गुरप्रीत सिंह गोपी पुत्र सुरजीत सिंह निवासी दानामंडी टांडा के रूप में हुई है।

डी.एस.पी. गिल ने बताया कि इनमें से ज्यादातर युवक नशे के आदी हैं। ये लोग रेकी करके दिन में ही बंद ताला लगे घरों का निशाना बनाते थे। इनमें से 4 ने 27 मार्च को बिजली घर कालोनी में सेवामुक्त एस.आई. बलबीर सिंह के घर से सोने के गहने व नकदी चुराई थी। इसी गिरोह ने तलवंडी डड्डियां और टांडा इलाके में की गई कई चोरी की वारदातों को कबूला है। उन्होंने बताया कि काबू किए गए आरोपियों से एक मोटरसाइकिल, गैस सिलैंडर और सोने के गहने बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि माननीय अदालत से रिमांड मिलने पर पूछताछ दौरान इनसे अन्य वारदातों संबंधी जानकारी मिलने की संभावना है। 

Des raj