हादसा इतना भयानक कि उड़ गए ट्रक के परखच्चे, 7 घायल

punjabkesari.in Monday, Dec 25, 2023 - 03:31 PM (IST)

मुकेरियां: जालंधर-पठानकोट मुख्य मार्ग पर स्थित एस.पी. एन. चैरिटेबल अस्पताल के सामने ट्रैक्टर-ट्राली और कार के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में दोनों वाहनों में सवार 7 व्यक्ति घायल हो गए। सभी लोगों को मुकेरियां के सिविल अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्राली के 2 भाग हो गए, परंतु किसी प्रकार की जान की हानि नहीं हुई।

इस मामले में कार सवार विवेक गौतम, किसान मंजीत सिंह, किसान नेता डॉ. जतिंदर कालरा और एस.एच.ओ. जोगिंदर सिंह ने बताया कि कार सवार 3 दोस्त गाजियाबाद से जम्मू की तरफ जा रहे थे कि मुकेरियां के एस.पी.एन. चैरिटेबल अस्पताल के सामने गन्ना मिल से गन्ना छोड़ कर गुरदासपुर को वापस जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली के बीच में टक्कर हो गई। इससे ट्रैक्टर-ट्राली और कार सवार सभी 7 लोग घायल हो गए। सभी घायल लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज करके कार्रवाई की।

 

 

Content Writer

Vatika