नशा तस्करों खिलाफ कार्रवाई, महिला सहित 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Jan 02, 2023 - 08:31 PM (IST)

टांडा उड़मुड़ (परमजीत सिंह मोमी): जिला पुलिस प्रमुख सरताज सिंह चाहल के निर्देशानुसार टांडा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महिला व एक पुरुष को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष उप निरीक्षक मलकीत सिंह ने बताया कि डी.एस.पी. टांडा कुलवंत सिंह के नेतृत्व में टांडा पुलिस के ए.एस.आई. मदन सिंह की पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर शहीद भगत सिंह शहीद चौक के पास से एक महिला को रोक कर पूछताछ की।

महिला की तलाशी लेने पर उसके पास से 408 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया। इसी तरह ए.एस.आई. अमरजीत सिंह की पुलिस पार्टी द्वारा बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति जिसकी पहचान मनजिंदर सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासी खडियाला के रूप में हुई है तलाशी ली गई।  इस दौरान व्यक्ति से 309 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कर गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष मलकीत सिंह ने बताया कि उक्त आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस.एस. एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini