2 लाख की रिश्वत लेने आया ए.ई.टी.सी. काबू

punjabkesari.in Saturday, Apr 20, 2019 - 08:16 AM (IST)

टांडा-उड़मुड़ (पंडित): विजीलैंस ब्यूरो पंजाब होशियारपुर की टीम ने आज टांडा में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यकारणी सदस्य जत्थेदार तारा सिंह सल्लां के वाइट हाऊस पैलेस में 2 लाख की रिश्वत लेने वाले एक्साइज एंड टैक्ससेशन विभाग के फ्लाईंग विंग के ए.ई.टी.सी. कम असिस्टैंट कमिश्नर सेल्स टैक्स (जी.एस.टी.) हरमीत सिंह को रंगे हाथों काबू किया है। डी.एस.पी. होशियारपुर दलवीर सिंह के नेतृत्व में विजीलैंस की इस कार्रवाई के दौरान ई.टी.ओ.को मदद करने वाले स्थानीय सी.ए. रमन सोंधी भी विजीलैंस के हत्थे चढ़ गया।

जानकारी के अनुसारटांडा श्री हरगोङ्क्षबदपुर रोड पर गांव गिल के नजदीक जत्थेदार तारा सिंह सल्लां के वाइट हाऊस पैलेस में उक्त आरोपी हरमीत सिंह प्रबंधकों को टैक्स को लेकर कमियां बता डरा-धमका कर तंग व परेशान कर रहा था और इस पैलेस के लिए सेवाएं देने वाले टांडा के ही सी.ए. रमन कुमार सोंधी उसकी सहायता कर रहा था। यह सिलसिला फरवरी महीने से शुरू हो गया था जब पैलेस के 11 महीनों के बकाया जी.एस.टी. टैक्स के पेपर वर्क में कमियां गिना कर डराते हुए हरमीत सिंह पैलेस में से जरूरी दस्तावेज जबरदस्ती उठा कर ले गया था। उसने पैलेस प्रबंधकों को डरा के 7 लाख की रिश्वत की मांग की थी तथा वह सी.ए. रमन सोंधी की मिलीभगत से पिछले10 दिनों में 3 लाख रुपए लेने के बाद अब 2 लाख रुपए की और मांग कर रहाथा।

उक्त अधिकारी से तंग आकर जत्थेदार तारा सिंह ने इसकी शिकायत विजीलैंस विभाग को की थी। जिसके आधार पर विजीलैंस के डी.एस.पी. होशियारपुर दलवीर सिंह के नेतृत्व में टीम इंस्पैक्टर हरजीत सिंह, चमकौर सिंह, अरुण चेरी, अमरजीत सिंह, संदीप सिंह, तीरथ सिंह व बलबीर सिंह ने आज सुबह से ही पैलेस में ट्रैप लगाया हुआ था। बताए गए समय के अनुसार ए.ई.टी.सी. हरमीत सिंह व सी.ए. रमन कुमार सोंधी दोपहर 2 बजे के करीब पैलेस में आए तो अधिकारी ने 2 लाख की रिश्वत लेकर जब सी.ए. को पकड़ाने लगे तो विजिलैंस टीम ने दोनों को रंगे हाथ काबू कर लिया। डी.एस.पी.दलवीर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रीवैंशन ऑफ करप्शन एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया है और आगे की पूछताछ की जा रही है।

Vatika