आंगनबाड़ी वर्करों ने बी.एल.ओ. की ड्यूटी का किया विरोध

punjabkesari.in Monday, Sep 17, 2018 - 12:51 PM (IST)

मुकेरियां (स.ह.): आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन सीटू पंजाब ने हो रहे चुनावों में आंगनबाड़ी वर्करों की लगाई जा रही ड्यूटी का विरोध करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी वर्करों की ड्यूटियां चुनावों में न लगाई जाएं। आंगनबाड़ी वर्करों ने प्रधान सर्वजीत कौर की अध्यक्षता में इस संबंधी एक मांग-पत्र स्थानीय एस.डी.एम. को सौंपा। अध्यक्ष सर्वजीत कौर ने बताया कि आंगनबाड़ी वर्कर आई.सी.डी.एस. स्कीम के अंतर्गत कार्य करती हैं जिसमें गर्भवती महिलाओं, नॄसग माताओं, 6 वर्ष तक के बच्चों को 300 दिन खाना दिया जाता है। आई.सी.डी.एस. स्कीम में रजिस्ट्रों का कार्य बहुत ज्यादा होता है। उन्होंने कहा कि वे इन 6 सेवाओं के अलावा और कार्य नहीं कर सकतीं। 

उन्होंने कहा कि समूह ब्लाक मुकेरियां की आंगनबाड़ी वर्कर्स बी.एल.ओ. की ड्यूटी का बायकाट करती हैं। कोई भी वर्कर बी.एल.ओ. को ड्यूटी नहीं करेगी। उन्होंने मांग की कि उनकी बी.एल.ओ. की ड्यूटी काटी जाए। इस मौके पर महासचिव पदमा देवी, निर्मला देवी, विमला देवी, कमलेश कुमारी, ज्योति, उर्मिला देवी, राधा देवी, सविता देवी आदि उपस्थित थीं।

bharti