22 लाख रुपए की हेराफेरी के आरोप में केस दर्ज

punjabkesari.in Monday, Nov 19, 2018 - 08:02 PM (IST)

होशियारपुर (अश्विनी): ए.एन.आर. मोटर्स प्राईवेट लि. परागपुर (जालंधर) के जनरल मैनेजर सचिन शर्मा की शिकायत पर थाना बुल्लोवाल की पुलिस ने कंपनी के पूर्व मैनेजर सर्विस डिपार्टमैंट सुखविन्द्र सिंह के विरुद्ध भारतीय दंडावली की धारा 420 के अधीन केस दर्ज किया है। सचिन शर्मा ने अपनी शिकायत में कहा कि सुखविन्द्र सिंह वर्ष 2010 से 2017 तक होशियारपुर ब्रांच के सर्विस डिपार्टमैंट के प्रबंधक थे। उनके कार्यकाल के दौरान करवाए गए सॢवस व रिपेयर कार्यों की जांच करवाई गई तो 7 साल में 22 लाख रुपए की राशि की हेराफेरी पाई गई। 

एस.एस.पी. के आदेश पर शिकायत की जांच जिला पुलिस की आॢथक अपराध शाखा के प्रभारी इंस्पैक्टर हरलीन सिंह द्वारा की गई थी। हरलीन सिंह की जांच के पश्चात पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। थाना बुल्लोवाल के सहायक सब-इंस्पैक्टर अशोक कुमार द्वारा मामले की और जांच की जा रही है।

Mohit