सिविल अस्पताल की चारदीवारी के पास गंदगी के अम्बार

punjabkesari.in Tuesday, Nov 06, 2018 - 09:59 AM (IST)

होशियारपुर(अश्विनी): जालंधर रोड पर सिविल अस्पताल की चारदीवारी के पास कच्चे क्वार्टर के मंदिर के सामने चांद नगर मार्कीट को जाने वाले रास्ते के पास खुले मैदान में लगे गंदगी के अम्बार स्वच्छ भारत मिशन को मुंह चिढ़ाते नजर आ रहे हैं।

श्री राजपूत करणी सेना के प्रधान लक्की ठाकुर व क्षेत्र के अन्य लोगों ने यहां बताया कि नगर निगम के अधिकारियों का ध्यान बार-बार यहां लगे गंदगी के ढेरों की तरफ दिलाए जाने के बावजूद यहां गंदगी फैंकने का सिलसिला बंद नहीं किया जा रहा।श्री ठाकुर व अन्य लोगों ने कहा कि गंदगी के इस ढेर के चलते इलाका में किसी भी समय गंभीर महामारी फैल सकती है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दीवाली तक इन गंदगी के ढेरों को साफ न किया गया तो क्षेत्र के लोग नगर निगम के विरुद्ध सड़कों पर उतरने के लिए विवश होंगे।

swetha