आग लगने से गन्ने की 6 कनाल फसल हुई नष्ट

punjabkesari.in Monday, Jan 14, 2019 - 12:23 PM (IST)

टांडा-उड़मुड़(पंडित): आज दोपहर गांव बगियाड़ी के पास गन्ने के खेत में अचानक लगी आग कारण जौड़ा के किसान की लगभग 6 कनाल गन्ने की फसल नष्ट हो गई। घटना दोपहर 2.30 बजे की बताई जा रही है।

आगजनी की घटना से प्रभावित किसान सुखवीर सिंह सुक्खा पुत्र तरलोचन सिंह ने बताया कि गन्ने के खेत में नशा कर रहे अज्ञात नशेडिय़ों से यह आग लगी है। उसने गांव निवासियों की मदद से आग पर काबू पाया। आग के कारण उसकी लगभग 6 कनाल गन्ने की फसल नष्ट हुई है।

Vaneet