सऊदी अरब से डेढ़ माह बाद पहुंचा कर्मजीत का शव

punjabkesari.in Sunday, Mar 18, 2018 - 12:15 PM (IST)

टांडाः करीब 2 साल पहले रोजगार के लिए साऊदी अरब गए  करमजीत सिंह की 30 जनवरी को हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।  करीब डेढ़ माह बाद रविवार को उसका शव गांव पहुंचा ।  यहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 


गौरतलब है कि गांव मुनक कलां के किसान इन्द्र सिंह का बेटा करमजीत सिंह करीब 2 साल पहले सऊदी अरब गया था। यहां उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। उसका शव प्रातःकाल देश पहुंचा। गांव में उसे नम आंखों से विदाई दे दी गई। करमजीत अपने माता-पिता का एकलौता बेटा था।  

Punjab Kesari