मृत नवजन्मी बच्ची के मामले में पुलिस ने मां को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Jan 15, 2020 - 09:50 PM (IST)

होशियारपुर(अमरेन्द्र): थाना चब्बेवाल के अधीन आते गांव कोठी में 10 जनवरी की सुबह मिली नवजन्मी बच्ची की संदेह के आधार पर पुलिस ने मां को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। चब्बेवाल पुलिस बुधवार को गिरफ्तार 23 वर्षीय मां को ज्युडीशियल मजिस्ट्रैट (प्रथम श्रेणी) हिमांशी गिल्होत्रा की अदालत में पेश किया। पुलिस ने अदालत के समक्ष दलील दिया कि मृत नवजात बच्ची का डी.एन.ए. टैस्ट करवाने के लिए आरोपी को पुलिस रिमांड दी जाए। अदालत ने पुलिस की दलील को स्वीकार करते हुए गिरफ्तार आरोपी लड़की को 1 दिन का पुलिस रिमांड में भेजने के आदेश दिए। इसकी पुष्टि करते हुए थाना चब्बेवाल के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर नरेन्द्र कुमार ने बताया कि आज वीरवार को सिविल अस्पताल होशियारपुर में मृत नवजात बच्ची का डी.एन.ए. सैम्पल के साथ मिलान करवाई जाएगी।

क्या है मामला
गौरतलब है कि 10 जनवरी को चब्बेवाल थाने के अधीन आते गांव कोठी में सुबह के समय झाड़ी में नवजात बच्ची के शव मिलने से गांव में सनसनी सी फैल गई थी। गांव के सरपंच व अन्य लोगों की सूचना मिलते ही जैंजो पुलिस चौकी में तैनात ए.एस.आई. इंद्रजीत सिंह मौके पर पहुंच शव की शिनाख्त करवाने की कोशिश की। पुलिस की तरफ से शिनाख्त नहीं होने पर नवजन्मी बच्ची का 11 जनवरी को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा उसका डी.एन.ए. सैम्पल पुलिस ने संरक्षित कर लिया था। पुलिस इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।

कैसे मिला पुलिस को सुराग
मिली जानकारी के अनुसार चब्बेवाल पुलिस नवजन्मी बच्ची को फैंकने वाले आरोपियों की पहचान के लिए कोठी गांव समेत आसपास के गांवों में गर्भवती महिलाओं के बारे में स्वास्थ विभाग में तैनात ए.एन.एम.सहित अन्य माध्यम से आरोपी की तलाशी अभियान में जुट गई थी। इसी दौरान पुलिस को एक गांव में पता चला कि एक लड़की का प्रेम प्रसंग नजदीक के ही दूसरे गांव के लड़के से था। लड़कीहालत ठीक नहींहोने की सूचना पर पुलिस उसे संदेह के आधार पर थाने लेकरपहुंची तो पुछताछ में 23 वर्षीय लड़की ने अपनी गलती कथित तौर पर स्वीकार कर ली।

पुलिस आज होने वाली डी.एन.ए. रिपोर्ट का करेगी इंतजार: एस.एच.ओ.
जब इस संबंध में बुधवार देर सायं थाना चब्बेवाल के एस.एच.ओ.इंस्पैक्टर नरेन्द्र कुमार से पूछा तो उन्होंने बताया कि संदेह के आधार पर पुलिस ने 23 वर्षीया लड़की को गिरफ्तार किया है। पुलिस आज वीरवार सुबह मृत नवजन्मी बच्ची व गिरफ्तार लड़की के डी.एन.ए.सैम्पल के रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस जांच में आरोपी लड़केकी भी पहचान कर ली गई है। रिपोर्ट पॉजीटिव आते ही पुलिस दोनों ही आरोपी लड़के व लड़की के खिलाफ कड़ी कार्रवाी करेगी।

Vaneet