नशे की हालत में घूमता व्यक्ति गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Sep 22, 2026 - 01:45 PM (IST)

हाजीपुर (जोशी): हाजीपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को नशे की हालत में गिरफ्तार करके उसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. हरप्रेम सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. भरत सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त और चेकिंग के सिलसिले में गांव खुंडा के पास मौजूद थे। इस दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी कि एक व्यक्ति सड़क की पुली के पास नशे की हालत में घूम रहा है। सूचना के आधार पर ए.एस.आई. भरत सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति को काबू किया। 

पूछताछ के दौरान उसने अपनी पहचान शुभ सिंह तोमर पुत्र प्रदीप सिंह, निवासी बडाला के रूप में बताई। पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति का सिविल अस्पताल मुकेरियां से डोप टेस्ट करवाया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद शुभ सिंह तोमर के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News