नशीली गोलियों सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार, मामला दर्ज

punjabkesari.in Monday, Aug 31, 2026 - 03:27 PM (IST)

टांडा उड़मुड़ (पंडित): टांडा पुलिस की टीम ने गांव सहबाजपुर के मोड़ नजदीक एक व्यक्ति को नशीली 85 गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। एस.एच.ओ. टांडा अमरजीत कौर ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान शक के आधार पर एक व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से नशीली गोलियां बरामद हुईं।

पुलिस ने आरोपी की पहचान सुक्खा पुत्र आतु निवासी चंडीगढ़ कालोनी टांडा के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash