‘सरकार व मिल की मिलीभगत कारण किसान संघर्ष को मजबूर’

punjabkesari.in Wednesday, Jun 27, 2018 - 02:52 PM (IST)

गढ़दीवाला(जितेन्द्र): गन्ना संघर्ष कमेटी शूगर मिल रंधावा की एक विशेष बैठक आज प्रधान सुखपाल सिंह डफ्फर की अध्यक्षता में हुई जिसमें 29 जून को इलाके के गन्ना काश्तकार किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर मिल के किए जाने वाले घेराव संबंधी रूप-रेखा तैयार की गई और किसानों को लामबंद किया गया।

बैठक दौरान किसान नेताओं ने कहा कि जब तक किसानों के खातों में पेमैंट नहीं डाली जाती और सर्वे जी.पी.एस. सिस्टम से सुचारू ढंग से नहीं किया जाता, तब तक किसानों द्वारा संघर्ष जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार व मिल की मिलीभगत के कारण किसानों को मजबूरीवश संघर्ष करने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने इलाके के किसानों को बढ़-चढ़कर इस संघर्ष में भाग लेने के लिए कहा।
 

बैठक में प्रधान सुखपाल सिंह डफ्फर, हरदीप सिंह पिंकी, हरविन्द्र सिंह सराईं, खुशवंत सिंह बढियाल, दविन्द्र सिंह जंडोर, मंदीप सिंह भाना, जसवीर सिंह भाना, हरजिन्द्र सिंह पप्पू रंधावा, विक्रमजीत सिंह मस्तीवाल, सुखदेव सिंह मांगा, हरविन्द्र सिंह थेंदा, गुरपिन्द्र सिंह रंधावा, हरविन्द्र सिंह जौहल, दलबीर सिंह जौहलां, गुरप्रीत सिंह हीराहर, गुरमेल सिंह बुड्डी पिंड, कुलविन्द्र सिंह कंधाला शेखां, जसपाल सिंह नंगल खूंगा, गुरदयाल सिंह बाहला, हरजिन्द्र सिंह हुसैनपुर व अन्य किसान उपस्थित थे।

swetha