स्पार्किंग से लगी आग कारण किसान की 1 एकड़ गन्ने की फसल झुलसी

punjabkesari.in Saturday, Oct 20, 2018 - 03:47 PM (IST)

 टांडा-उड़मुड़ (पंडित):  दोपहर गांव जौड़ा में एक खेत के ऊपर से गुजरती बिजली की ढीली तारों से हुई स्पार्किंग कारण गन्ने के खेत में आग लग गई जिससे गांव जौड़ा के एक किसान की 1 एकड़ गन्ने की फसल झुलस गई।

इस घटना से प्रभावित किसान जोगा सिंह पुत्र हरबंस सिंह ने बताया कि उसके खेत के ऊपर से गुजरने वाली बिजली की ढीली तारों से हुई स्पार्किंग के कारण उसके खेत में अचानक आग भड़क उठी। उसने गांव के अन्य किसानों की मदद से आग पर काबू पाया। इस मौके सुखवीर सिंह सुक्खा, चंचल सिंह, चैन सिंह, कुलविन्दर सिंह व वरिन्दर पाल सिंह ने इस हादसे पर बिजली विभाग प्रति रोष जताते हुए मांग की कि इलाके में इस तरह के नुक्सान से बचाव के लिए बिजली विभाग अन्य स्थानों पर बिजली की ढीली तारों को ठीक करवाए।                                                                  

swetha