विदेश भेजने का झांसा देकर की 8 लाख ठगे

punjabkesari.in Monday, Jul 22, 2019 - 10:03 AM (IST)

दसूहा(झावर): थाना दसूहा के गांव छुरियां निवासी जंग सिंह पुत्र मोहन सिंह ने एस.एस.पी. होशियारपुर को लिखित रूप में शिकायत की कि गुरनाम सिंह व उसकी पत्नी बख्शीश कौर निवासी भटनूर ने उसके लड़के गुरप्रीत सिंह को फ्रांस भेजने के लिए 8 लाख रुपए की ठगी मारी है तथा लड़के का पासपोर्ट भी वापस नहीं किया।

उन्होंने कहा कि आरोपी ने न तो उनके लड़के को फ्रांस भेजा और न ही पैसे वापस किए। इस संबंध में डी.एस.पी. दसूहा ने जांच-पड़ताल कर ट्रैवल एजैंटों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया है।

swetha