विदेश भेजने का झांसा देकर 6 लाख ठगे

punjabkesari.in Monday, Apr 23, 2018 - 11:49 AM (IST)

टांडा उड़मुड़ (पंडित): गांव मियानी से संबंधित एक युवक को इटली भेजने का झांसा देकर लगभग 6 लाख की ठगी मारने के आरोप में 2 व्यक्तियों के खिलाफ टांडा पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने यह मामला ठगी का शिकार हुए मोहन सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी वार्ड एक के बयानों के आधार पर चरणजीत सिंह, चन्नी, पुत्र अजीत सिंह निवासी दबुर्जी व सतपाल सिंह बिट्टू पुत्र करतार सिंह निवासी आलमपुर के खिलाफ दर्ज किया है।

 

ठगी का शिकार मोहन सिंह ने बताया कि उक्त दोनों व्यक्तियों के झांसे में आकर अपने पुत्र नरिंद्र सिंह को इटली भेजने के लिए साढ़े दस लाख में सौदा करके 2016-17 साल में अलग-अलग दिनों में 6 लाख रुपए दिए थे। उन्होंने उसके पुत्र को अगस्त 2017 में तुर्की का वीजा लगाकर दुबई भेज दिया था। उसके बाद से दोनों ने उसके बेटे का साथ छोड़ दिया। उसके बाद उसका बेटा वापस आ गया लेकिन आज तक न तो उन्होंने उनकी रकम वापस की है और न ही उसका पासपोर्ट वापस किया है। जिला पुलिस मुखी को शिकायत देने के बाद अब पुलिस ने ठगी तथा इमीग्रेशन एक्ट के अधीन मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

swetha