लाखों की ठगी के आरोप, अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Aug 27, 2026 - 05:20 PM (IST)

होशियारपुर (राकेश): थाना साइबर क्राइम पुलिस ने 3,50,000 रुपए की ठगी करने के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को लिखाई शिकायत में ललित कुमार पुत्र ज्ञानचंद निवासी मोहल्ला शिव नगर गांव जानौड़ी थाना हरियाना ने बताया कि उसकी चाची सुजान देवी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप नंबरों से उसका पोते रक्षित ठाकुर बनकर संपर्क किया।

उसने विदेश से पैसे भेजने का झांसा देकर बैंक आफ महाराष्ट्र के खाते में रकम ट्रांसफर करवाई। सुजान देवी द्वारा 50,000 रुपए तथा ललित कुमार उसकी पत्नी के खातों में से 3 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए। इस तरह कुल 3,50,000 रुपए की रकम ठगी। बाद में रक्षित ठाकुर ने परिवार के साथ बातचीत की तो पता लगा कि उक्त व्हाट्सएप नंबर उसके नहीं है तथा वह व्यक्ति भी फर्जी थे। इस संबंध में उसने 1930 हैल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash