8 वर्षीय लड़की का शव 6 दिन बाद नहर से बरामद

punjabkesari.in Monday, May 20, 2019 - 10:31 PM (IST)

हाजीपुर(जोशी): 8 वर्षीय लड़की अॢशता का शव 6 दिन बाद मुकेरियां हाइडल नहर से बरामद हो गया है। एस.एच.ओ. तलवाड़ा सुरजीत सिंह मांगट ने बताया है कि अजय कुमार पुत्र नंद लाल निवासी गांव बहदुल्लो के बयानों पर उसकी पत्नी इन्दू पठानिया के खिलाफ  उनके दोनों बच्चे जिस में लड़की अॢशता (8) तथा लड़का अनिरुद्ध (4) को साथ लेकर अड्डा झीर दा खूह के पास मुकेरियां हाइडल नहर में छलांग लगाने पर केस दर्ज किया था। 

उन्होंने आगे बताया कि इन्दू पठानिया को तो गांव खटीगढ़ के पास कुछ लोगों ने जिंदा निकाल लिया था और लड़के अनिरुद्ध का शव दूसरे दिन नहर में से बरामद हो गया था लेकिन लड़की अॢशता का शव नहीं मिला था, जो आज मुकेरियां हाइडल के पावर हाऊस नं.-2 के गेटों से बरामद हो गया है।
 

Vaneet