13 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Nov 15, 2018 - 04:55 PM (IST)

होशियारपुर (अश्विनी): थाना मॉडल टाऊन की पुलिस ने एक युवक सन्नी पुत्र बग्गा निवासी गांव डगाणा कलां थाना मॉडल टाऊन के विरुद्ध एक 13 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म करने की घटना के संबंध में आई.पी.सी. की धारा 376 व 506 तथा प्रिवैंशन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सैक्सुअल ह्रासमैंट एक्ट की धारा 2012 के अधीन केस दर्ज किया है। लड़की के पिता ने पुलिस के पास की शिकायत में कहा कि 10 नवम्बर को घर के बाहर उसकी लड़की खड़ी थी तो सन्नी नाम का लड़का बाइक पर उसके पास आया और उसे कहा कि तुम्हारे पिता का एक्सीडैंट हो गया है। लड़की घबराकर उसके साथ बाइक पर बैठ गई। वह बाइक को घुमा फिरा कर एक मकान में ले गया तथा मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसको मोहल्ले के बाहर छोड़ दिया।

जान से मारने की दी थी धमकी
लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसकी लड़की को धमकी दी थी कि अगर उसने इस घटना के संबंध में किसी को बताया तो उसे व उसके परिवार को मार दिया जाएगा। थाना मॉडल टाऊन के ए.एस.आई. नानक सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 

पीड़ित लड़की का करवाया मैडीकल 
इसी बीच लेडी इंस्पैक्टर जसकर्ण कौर ने आज पीड़ित लड़की का सिविल अस्पताल में मैडीकल करवाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस दुष्कर्म की शिकार लड़की को पूरा न्याय दिलाएगी।

Mohit