संशोधित पे-स्केल अनुसार पैंशन जारी करे सरकार : पलेठू

punjabkesari.in Wednesday, Sep 12, 2018 - 02:34 PM (IST)

होशियारपुर (अमरेन्द्र): पंजाब रोडवेज रिटायर्ड इम्प्लाइज वैल्फेयर एसोसिएशन होशियारपुर की बैठक मंगलवार को बस स्टैंड परिसर में एसोसिएशन के महासचिव ज्ञान सिंह पलेठू की प्रधानगी में हुई। पैंशनरों ने संशोधित पे-स्केल अनुसार पैंशनरों को पैंशन जारी करने सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।रोष प्रदर्शन को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के महासचिव ज्ञान सिंह पलेठू, चेयरमैन रंजीत सिंह, बाबा संसार सिंह व ज्ञान सिंह ठक्करवाल ने कहा कि सरकार हमारी जायज मांगों को लागू नहीं कर रही जिससे पैंशनरों में सरकार प्रति आक्रोश है। इस अवसर पर कमलजीत सिंह, सुखराम, रंजीत सिंह मुल्तानी, रंजीत शर्मा, महेन्द्र पाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, बलविन्द्र सिंह गढ़शंकरी, मनमोहन सिंह वालिया, अवतार सिंह ङ्क्षझगड़, रतनचंद भारद्वाज, गुरमीत सिंह, जोगेन्द्रपाल सिंह, कुलभूषण, प्रकाश सिंह, जोध सिंह, करनैल सिंह उपस्थित थे।

क्या हैं रोडवेज पैंशनरों की प्रमुख मांगें
पे-कमीशन की रिपोर्ट जल्द लागू की जाए।
मैडीकल भत्ता 2,500 रुपए किया जाए।
सरकारी कर्मचारियों की आयु 60 से कम करके 58 साल की जाए।
डी.ए. की 22 महीने की बकाया राशि 1 जनवरी से लागू कर जल्द जारी की जाए।
रिटायर्ड रोडवेज कर्मचारियों को हिमाचल प्रदेश के पैटर्न पर रोडवेज की बसों में पत्नी सहित फ्री सफर की सुविधा दी जाए।
कैशलैस मैडीकल स्कीम को और प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।
हरियाणा की तर्ज पर पंजाब के  कर्मचारियों को पे-क मीशन में बढ़ी पैंशन जारी की जाए।
कच्चे कर्मचारियों को रैगुलर करने का आदेश जारी किया जाए।

bharti