स्वास्थ्य केेंद्र हरियाना में सिविल सर्जन ने दी औचक दस्तक

punjabkesari.in Friday, Dec 07, 2018 - 01:39 PM (IST)

होशियारपुर (जैन): सिविल सर्जन डा. रेणु सूद ने आज स्वास्थ्य केंद्र हरियाना में औचक दस्तक दी। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र का पूरा रिकार्ड चैक किया तथा सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। सिविल सर्जन ने डाक्टरों व स्टाफ को ओ.पी.डी. व संस्थागत जनेपे में वृद्धि किए जाने के निर्देश दिए। डा. रेणु सूद ने आर.सी.एच. संबंधी रजिस्टर चैक करते हुए गर्भवती महिलाओं संबंधी भी जानकारी हासिल की।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के साथ हमदर्दी भरा रवैया अपनाया जाए। प्रत्येक गर्भवती महिला की रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित बनाई जाए। इस अवसर पर मास मीडिया अधिकारी पुरुषोत्तम लाल, सतपाल व मीडिया विंग के गुरविन्द्र शाने भी उनके साथ थे।

bharti