भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवा के साथ दम्पति सहित 3 गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Nov 06, 2019 - 05:44 PM (IST)

होशियारपुर (अमरेन्द्र): थाना सिटी पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित गोलियां व कैप्सूल्स के साथ आरोपियों में शामिल दम्पति सहित 3 आरोपियों मनप्रीत सिंह, गुरविन्द्र सिंह व कुलजीत कौर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को बुधवार को पुलिस लाईन्स में आयोजित पत्रकार सम्मेलन के दौरान आरोपियों को मीडिया के समक्ष पेशकर पूरे मामले का पर्दाफाश डी.एस.पी.(सिटी)जगदीश राज अत्री ने किया। उनके साथ थाना सिटी के एस.एच.ओ. बृजमोहन भी मौजूद थे। डी.एस.पी.जगदीश राज अत्रीने बताया कि तीनों ही आरोपियों के पास से अबतक 29575 प्रतिबंधित गोलियां व कैप्सूल्स बरामद कर आरोपियों से पुछताछ चल रही है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग करेगी।

भंगी चो काजवे के निकट आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे 
पत्रकारों को संबोधित करते हुए डी.एस.पी.(सिटी)जगदीश राज अत्री ने बताया कि पुलिस भंगी चो काजवे के पास नाकेबंदी लगा रखी थी। इसी दौरान पुलिस ने जब बाईक सवार को रोक उसके सामान की तलाशी ली तो उसके पास से भी मात्रा में प्रतिबंधित गोलियां व कैप्सूल्स बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह निवासी गांव ढैहपुर व गुरविन्द्र सिंह निवासी फिल्लौर व हाल निवासी फोकल प्वाइंट होशियारपुर के तौर पर हुई। पुलिस पुछताछ के आधार पर पुलिस ने गुरविन्द्र सिंह की पत्नी के पास से भी प्रतिबंधित गोलियां व कैप्सूल्स बरामद होने पर गिरफ्तार कर लिया गया।
डी.एस.पी.जगदीश राज अत्री ने मीडिया को बताया कि एस.एस.पी.गौरव गर्ग के दिशानिर्देश के तहत पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक अभियान के तहत जिले में नशे के नैटवर्क को ब्रैक करने की दिशा में पुलिस बड़ी तेजी से काम कर रही है। गिरफ्तार आरोपी गुरविन्द्र सिंह के पास से 20675, मनप्रीत सिंह  के पास से 600 और कुलजीत कौर के पास से 2300 प्रतिबंधित गोलियां व कैप्सूल्स के अलावे 2300 रुपए की नगदी भी बरामद की है। शुरुआती जांच में यह पता चला है कि पकड़े गए आरोपी आगे सप्लायरर्स को सौंपा जाना था। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर अदालत से पुलिस रिमांड की मांग रखेगी ताकी नशे के इस नैटवर्क में कौन-कौन से और लोग शामिल है व इसे कहां कहां आपूर्ति किया जाना था का पता लग सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News