घर से लापता चल रहे बुजुर्ग राजेन्द्र सैनी का आज मिला शव

punjabkesari.in Sunday, Nov 10, 2019 - 10:04 PM (IST)

होशियारपुर (अमरेन्द्र मिश्रा): थाना मॉडल टाऊन के अधीन आते पुरहीरां पुलिस चौकी के फगवाड़ा बाईपास रोड पर रविवार सुबह खून से लथपथ बुजुर्ग का शव मिलने से कुछ समय के लिए सनसनी सी फैल गई। लोगों ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी तो ए.एस.आई.परमजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच शव का पंचनामा कर शव की शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। इसी दौरान रेलवे रोड के साथ लगते प्रेमगढ़ मुहल्ले से कल से लापता चल रहे 63 वर्षीय राजेन्द्र कुमार सैनी लापता चल रहे थे। फगवाड़ा बाईपास रोड पर शव मिलने की सूचना पाकर जब मामले की जांच की गई तो शव राजेन्द्र कुमार सैनी पुत्र चौधरी दीवान चंद सैनी के तौर पर हुई। शव की शिनाख्त होने के बाद अब मॉडल टाऊन पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ देर सायं मामला दर्ज कर रही है।

शनिवार सुबह घर से बाहर निकले थे बुजुर्ग राजेन्द्र सैनी
मृतक राजेन्द्र कुमार सैनी के परिजनों के अनुसार वह शनिवार सुबह 9 बजे घर से बाहर धार्मिक समारोह देखने के लिए निकले थे। रात तक जब वह वापस घर नहीं लौटे से घ्र के लोग उनकी तलाशी में लगे हुए थे। मृतक राजेन्द्र सैनी होशियारपुर नगर पालिका से करीब 6 साल पहले रिटायर हुए थे। घर में पत्नी के अलावे 1 बेटा व 1 बेटी को रोते बिलखते छोड़ गए हैं। मृतक राजेन्द्र सैनी श्रीराम चरित मानस प्रचार मंडल के प्रधान व शहर के प्रमुख समाजसेवी हरीश सैनी बिट्टू के फुफा थे वहीं उनके पिता चौधरी दीवान चंद सैनी नगर पार्षद व डी.ए.वी.मैनेजिंग कमेटी के मैंबर थे।

शव का आज किया जाएगा पोस्टमार्टम
थाना मॉडल टाऊन में तैनात व इस मामले की जांच कर रहे ए.एस.आई.परमजीत सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने जा रही है। प्रारंभिक जांच में लगता है कि घर से निकलने के बाद फगवाड़ा बाईपास रोड पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए होंगे जिसकी पुलिस गहनता से जांच कर रही है। आज सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News