अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार, मामला दर्ज
punjabkesari.in Thursday, Aug 06, 2026 - 05:52 PM (IST)
हरियाना (आनंद): थाना हरियाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से 18 बोतल अवैध शराब बरामद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सिपाही मनजीत सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान आबकारी विभाग से सूचना मिली कि एक व्यक्ति के पास से 18 बोतल शराब बरामद की गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शराब को कब्जे में लेकर संबंधित आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान जसपाल सिंह उर्फ पाला पुत्र बूटा सिंह निवासी कोठे कृष्णा नगर के रूप में हुई है। मामले की जांच जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

