अवैध शराब सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार, मामला दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Aug 09, 2026 - 05:37 PM (IST)

टांडा उड़मुड़ (पंडित): टांडा पुलिस की टीम ने गांव शाहबाजपुर मोड़ के निकट एक व्यक्ति को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना टांडा की एस.एच.ओ. अमरजीत कौर ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी।

इसी दौरान गांव शाहबाजपुर मोड़ के निकट संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। पुलिस ने मनप्रीत सिंह किम्पी पुत्र मोहन लाल निवासी मूनका को काबू कर उसके कब्जे से 22,500 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News