बेरहम पति की मार से घायल पत्नी कोमा में, बुजुर्ग मां का धैर्य टूटने लगा

punjabkesari.in Friday, Apr 26, 2019 - 11:50 AM (IST)

होशियारपुर(अमरेन्द्र): शराब के नशे में पत्नी का ताना सुन बेरहम पति की मार से बुरी तरह घायल हुई काजल अब सिविल अस्पताल में जिंदगी व मौत के बीच जूझ रही है। बेटी की लगातार गिरती हालत व अब उसे कोमा में जाने के बाद मां राज कुमारी का धैर्य भी टूटने लगा है पर गरीबी की मार की वजह से बेबस महसूस कर रही है। गौरतलब है कि काजल एक बेटे की मां है। मां राज कुमारी की शिकायत पर माहिलपुर पुलिस ने आरोपी पति सन्नी व उसके मौसेरे भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया हुआ है। 

यह था मामला
गौरतलब है कि 19 अप्रैल की रात काजल ने शराब के नशे में धुत पति सन्नी को बस इतना ही कहा था कि कुछ काम नहीं करोगे तो घर का चूल्हा कैसे जलेगा। बस इतनी सी बात सन्नी को इतनी चुभ गई कि वह अपने मौसेरे भाई के साथ मिल काजल को रात के समय ही इतनी पिटाई कर दी कि वह बुरी तरह घायल हो गई थी। काजल की हालत देख सन्नी खुद उसे लेकर पहले सिविल अस्पताल माहिलपुर पहुंचा जहां परिजनों ने सन्नी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। काजल को पहले होशियारपुर व बाद में उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया। चंडीगढ़ में भी हालत में सुधार होते नहीं देख अब उसे होशियारपुर सिविल अस्पताल में दाखिल कर दिया गया है।

Vaneet