मैहंगरोवाल गांव में रहस्यमय हालात में मासूम हरजोत की मौत

punjabkesari.in Saturday, May 18, 2019 - 09:34 PM (IST)

होशियारपुर(अमरेन्द्र): थाना हरियाना के अधीन आते गांव मैहंगरोवाल में शनिवार सायं रहस्यमय हालात में 12 वर्षीय मासूम हरजोत सिंह पुत्र जगविन्द्र सिंह की मौत हो गई। परिजनों के साथ गांव के लोग हरजोत को लेकर शहर के एक निजी अस्पताल में पहुंचे जहां से उसे सिविल अस्पताल रैफर कर दिया गया। सिविल अस्पताल में शनिवार सायं डॉक्टर ने हरजोत को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को सिविल अस्पताल में रख मामले में कुछ भी बताने से इनकार करते हुए चुप्पी साध ली।

सूचना मिलते ही पुलिस आई हरकत में
सिविल अस्पताल में बच्चों की मौत की सूचना मिलते ही थाना मॉडल टाऊन में तैनात एस.आई.चंचल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंच गई। जांच में जब पता चला कि मामला हरियाना थाने की है तो पुलिस हरियाना थाने को सूचित कर दिया। इसी बीच सूचना मिलते ही डी.एस.पी.सतिन्द्र कुमार चड्ढा व बाद में थाना हरियाना के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर बलविन्द्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए।

परिजन कुछ भी बताने से करते रहे इनकार
सिविल अस्पताल में मृत बच्चा हरजोत सिंह के नाना सुरेन्द्र सिंह व मामा गुरजीत सिंह ने बताया कि हरजोत मैहंगरोवाल गांव के सरकारी स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ता है। आज हरजोत का पिता जगविन्द्र सिंह किसी काम से हिमाचल प्रदेश की तरफ काम से गया हुआ है। हमें सूचना मिली तो सिविल अस्पताल पहुंचे हैं। इससे ज्यादा मुझे मामले की कोई जानकारी नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवघर में रख दिया गया है।

हरजोत के गले में हैं फंदे का निशान
सम्पर्क करने पर पुलिस ने इतना ही बताया कि मृत हरजोत के गले में निशान देख लगता है कि हरजोत ने फंदा डाल खुदकुशी की होगी लेकिन पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस संबंध में कुछ बता सकती है। हरजोत की मौत किस वजह से हुई को लेकर पुलिस शनिवार देर रात मैहंगरोवाल गांव पहुंच हरजोत के माता पिता व गांव के लोगों का बयान लेने के बाद ही कुछ बता सकती है।
 

Vaneet