खन्ना की पहल पर जल्द पाक वापस लौट सकेगा जुवेनाइल होम में रह रहा मूक बधिर बच्चा

punjabkesari.in Friday, Jan 11, 2019 - 11:13 AM (IST)

होशियारपुर(जैन): पाकिस्तानी मूक बधिर बच्चे को जल्द से जल्द उसके घर पाकिस्तान भेजने के लिए पूर्व सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना पूरी गंभीरता से केन्द्र सरकार के सहयोग से प्रयास कर रहे हैं। इस संबंधी विस्तृत जानकारी देते हुए अविनाश राय खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार जौली ने बताया कि गत दिनों इस बच्चे के जुवेनाइल जेल में होने संबंधी मामला प्रकाश में आया था। जिसके पश्चात खन्ना ने जुवेनाईल जेल का दौरा किया तथा इस बच्चे के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर केन्द्रीय विदेश मंत्रालय को इस संबंध में पत्र लिखा था। जिसके जवाब में केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री विजय कुमार सिंह ने पत्र लिखकर खन्ना को बताया कि उन्होंने इस मुद्दे को पाकिस्तान हाई कमीशन के साथ उठाया है। 

केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री वी.के. सिंह ने बताया कि इस बच्चे को उसके घर पहुंचाने के लिए केन्द्रीय विदेश मंत्रालय गंभीर है तथा निरंतर पाकिस्तान हाई कमीशन के संपर्क में है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान हाई कमीशन की प्रतिक्रिया के पश्चात इस बच्चे की कौमियता तथा इसके घर का पता चल पाएगा और जल्द यह बच्चा अपने घर वापिस जा सकेगा।  खन्ना ने कहा कि इस बच्चे को उसके घर पहुंचाने के लिए वे केन्द्र सरकार के सहयोग से निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने पाकिस्तान हाई कमीशन से मांग की कि जल्द इस बच्चे की जानकारी दी जाए ताकि यह बच्चा अपने घर वापिस जा सके।

Vaneet