नगर पार्षदों ने विकास कार्य रोकने पर खोला मोर्चा

punjabkesari.in Tuesday, Sep 11, 2018 - 04:22 PM (IST)

दसूहा(झावर): नगर कौंसिल दसूहा में 6 से अधिक पार्षदों द्वारा शहर के विकास कार्यों में रुकावट बने नगर कौंसिल के अधिकारियों के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया गया है। इस बारे जानकारी देते हुए नगर कौंसिल के उपाध्यक्ष कर्मवीर सिंह घुम्मण, नरिंद्र जीत सिंह कैंथा, हरमिंद्र सिंह फौजी, गुरमिंद्र सिंह इत्यादि ने कहा कि गत 2 माह में जो प्रस्ताव पारित किए गए, उनके टैंडर नहीं लगाए जा रहे।

गंदे नाले की सफाई भी नहीं करवाई जा रही। उन्होंने कहा कि अधिकारी सरकार के नुमाइदों के कार्यों में रुकावटें डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर 10 दिन के भीतर विकास कार्यों के टैंडर न लगाए गए तो ये पार्षद नगरपालिका के समक्ष शहर के हितों को देखते हुए धरने पर बैठ जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी नगर कौंसिल के अधिकारियों व प्रशासन की होगी। इस संबंधी विकास मंच के चेयरमैन जगमोहन सिंह बब्बू घुम्मण ने कहा कि पार्षदों के साथ-साथ विकास मंच के 100 से अधिक सदस्य भी धरने पर बैठेंगे। 

Vatika