ऑनलाइन ठगी करने के आरोप, अज्ञात पर मामला दर्ज
punjabkesari.in Saturday, Sep 05, 2026 - 05:45 PM (IST)
होशियारपुर (राकेश): थाना साइबर क्राइम पुलिस ने 1,97,400 रुपए की ऑनलाइन ठगी करने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को लिखाई शिकायत में विजय कुमार सूद पुत्र प्रीति लाल निवासी होशियारपुर ने बताया कि 1 सितंबर को उसको अपने बैंक ऑफ इंडिया पेंशन कार्ड संबंधी एक व्यक्ति का फोन तथा व्हाट्सएप वीडियो कॉल आई। उसने अपने आप को बैंक कर्मचारी बता कर एक लिंक भेजा और एक ऐप इंस्टॉल करवा कर उस पर जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उसके पेंशन खाते तथा लोन खाते में से 1,97,400 रुपए ऑनलाइन निकाल लिए। पता लगने पर उसने बैंक हेल्पलाइन द्वारा खाता बंद करवाया और शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

