ट्रैवल एजैंटों की धोखाधड़ी के शिकार 29 युवकों में से 8 को भारत लाए वापस: डा. ओबराय

punjabkesari.in Monday, Feb 17, 2020 - 10:03 AM (IST)

होशियारपुर(अश्विनी): सरबत दा भला चैरीटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी डा. एस.पी. सिंह ओबराय दुबई में ट्रैवल एजैंटों की धोखाधड़ी का शिकार होकर फंसे 29 युवकों में से 8 को भारत वापस ले आए हैं। आज यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान डा. ओबराय ने कहा कि इनमें से एक युवक जिला होशियारपुर के मुकेरियां कस्बा का है। उन्होंने बताया कि शेष 21 युवकों को भी नए पासपोर्ट बनवाकर भारत वापस लाएंगे। इन 21 युवकों में 19 होशियारपुर जिले से संबंध रखते हैं। 

डा. ओबराय ने बताया कि ट्रैवल एजैंटों की धोखाधड़ी की शिकार बनी 104 भारतीय महिलाएं जो विभिन्न राज्यों से संबंध रखती हैं। मस्कट में दयनीय स्थिति में रह रही हैं। इनमें से बहुत सी महिलाओं से दासियों जैसे काम करवाए जा रहे हैं। इन महिलाओं को भारत वापस लाने के लिए भी सरबत दा भला चैरीटेबल ट्रस्ट भी पूरी तरह से प्रयासशील है।डा. ओबराय ने इस बात पर ङ्क्षचता प्रकट की कि पंजाब से भारी संख्या में युवा कनाडा व अन्य देशों में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के विदेशों में जाने की रोकथाम के लिए पंजाब में रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने होंगे। इससे पूर्व डा.ओबराय ने यहां मॉडल टाऊन में रोशन ग्राऊंड के सामने स्थित गुरुद्वारा श्री कलगीधर में सरबत दा भला चैरीटेबल ट्रस्ट की तरफ से स्थापित ट्रस्ट लैबोरेटरी  उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश में ऐसी 56 लैब स्थापित की जाएंगी। इनमें जरूरतमंद मरीजों बीमारियों के टैस्ट किए जाएंगे। 

मस्कट में भी हैं धोखाधड़ी की शिकार 104 भारतीय महिलाएं 
इस अवसर पर श्री गुरु कलगीधर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह बाजवा, पूर्व मंत्री बलबीर सिंह मियाणी, सरबत दा भला चैरीटेबल ट्रस्ट के जिला चेयरमैन, आज्ञापाल सिंह साहनी, अवतार सिंह, जगमीत सिंह सेठी, बी.एस. रंधावा, मनजीत सिंह, जसविंद्र सिंह, पार्षद अवतार सिंह जौहल, अवतार सिंह कपूर, सङ्क्षतद्र पाल सिंह रमदासपुर, एन.आर.आई. सुखदीप गौसल, सेवा निवृत्त पिं्रसीपल, जगजीत बाजवा, सुरजीत कौर सहोता आदि उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News