डायमंड मनी एक्सचेंज पर लूटपाट का प्रयास करने वाले 3 लुटेरे गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Dec 17, 2018 - 10:01 AM (IST)

होशियारपुर(अश्विनी): एस.एस.पी. जे इलनचेलियन के आदेश पर समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध शुरू अभियान के दौरान पुलिस ने 5 दिसम्बर को सायंकाल जालन्धर रोड पर पंजाब नैशनल बैंक की शाखा के पास डायमंड मनी एक्सचेंज को लूटने का प्रयास कर रहे 4 लुटेरों में 3 को गिरफ्तार कर लिया है। डी.एस.पी. (सिटी) अनिल कोहली व थाना सिटी के प्रभारी गोविंद कुमार ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इस घटना में संलिप्त लुटेरों डेनियल मसीह उर्फ डैनी पुत्र शान मसीह निवासी गांव बस्सी मुद्दा व  प्रिंस उर्फ काली पुत्र जगतार सिंह निवासी तुलसी नगर कमालपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनकी निशानदेही पर एक देसी पिस्तौल व एक बाइक स्पलैंडर बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि इन दोनों आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों राजेन्द्र कुमार उर्फ बंगड़ पुत्र स्व. सोनी लाल निवासी गांव फतेहगढ़ नियाड़ा व रजत कुमार निवासी कीॢत नगर के साथ मिलकर अंजाम दिया था। राजेन्द्र कुमार उर्फ बंगड़ को जालन्धर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह इस समय होशियारपुर की सैंट्रल जेल में बंद है। उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी। इस मामले में फरार आरोपी रजत कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

डी.एस.पी. कोहली व थाना प्रभारी गोङ्क्षबद कुमार ने बताया कि लुटेरों ने डायमंड मनी एक्सचेंज के मालिक सुरेन्द्र कुमार को पिस्तौल की बट मार कर घायल भी कर दिया था। सुरेन्द्र के शोर मचाने पर लुटेरे हवा में गोलियां चलाते हुए भाग गए थे। लुटेरे भागते हुए एक बिना नंबर की एक्टिवा  छोड़ गए थे। उन्होंने बताया कि लुटेरों की शिनाख्त करने में सी.सी.टी.वी. फुटेज से काफी सहायता मिली। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से एक खंडा भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार लुटेरों का रिमांड लेकर उनसे और पूछताछ की जा रही है। राजेन्द्र कुमार उर्फ बंगड़, जो जेल में बंद है, के विरुद्ध पहले भी नार्कोटिक्स एक्ट के अधीन एक केस दर्ज है।

swetha